Content on this page requires a newer version of Adobe Flash Player.

Get Adobe Flash player

शीघ्र लिंक

सन्देश

साकेत महाविघालय देश के लिए सर्वोत्तम कोटि की शिक्षिकाओं, शिक्षाशास्त्री , सामाजिक कार्यकर्ता एवं जीवन के हर मोड पर नेतृत्व प्रदान करने वाली प्रतिभाओं के निर्माण के प्रति समर्पित है। इस दिशा में महान उपलब्धियां प्राप्त करने को ध्येय मानते हुए महाविघालय ने बी. एड. संकाय को सर्वोत्कृष्ट आधारिक संरचना प्रदान किया है। परिणामतः अपने शैशवकाल में ही महाविघालय के बी. एड. संकाय ने नवीन मानक स्थापित किए। महाविघालय की बी. एड. छात्राएं भारतीय शिक्षण पद्धति की गरिमामयी परम्पराओं का प्रतिनिधित्व करती है। इन छात्राध्यापिकाओं द्वारा किये गये आदर्श कक्षा कार्यक्रमों के प्रदर्शन शिक्षा जगत में उनके अनोखे प्रयासों के अनूठे उदाहरण है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि महाविघालय के शिक्षा संकाय द्वारा आगामी सत्रों में भी उच्चकोटि की प्रतिभाओं को प्रस्तुत कर महाविघालय एवं देश को नए आयाम प्रदान किये जाएगें। उनकी विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां जिनकी झलक इस मार्गदर्शिका में प्रदान की गयी है, उनकी बहुमुखी प्रतिभा एवं सार्थक ऊर्जा का उदाहरण प्रस्तुत करती है।
मुझे पूर्ण विश्वास है महाविघालय के प्रांगण में आकर आप अवश्य मंत्रमुग्ध हुए होगें, जिसका स्पंदन ही महाविघालय की जीवनता का प्रमाण है।

प्रेम चन्द्र श्रीवास्तव

अध्यक्ष



इस महाविघालय की स्थापना का मूलमंत्र शिक्षा का लक्ष्य राष्ट्रीय चरित्र निर्माण है। इसे हम साकार करें इसके लिए उच्चकोटि के शिक्षकगण नियुक्त किये गये है और उच्चस्तरीय प्रयोगशालाएं एवं पुस्तकालय स्थापित कियें है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क के अनुरक्षण के लिए व्यायामशाला निर्मित की गई है। विशाल क्रीडास्थल एवं सेमिनार हाल का उपयोग कर शिक्षा को सुगम बनाने का प्रयास किया गया है। व्यवसायिक शिक्षा के लिए ;च्ळक्ब्।द्ध पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन का पाठयक्रम संचालित है जो कि स्नातक स्तर पर किया जा सकता है और कम्प्यूटर शिक्षा के लिए अर्हता प्रदान करता है।

यद्धपि महाविघालय ने एक उच्चकोटि की संस्था की ख्याति प्राप्त की है, किन्तु फिर भी हम ऊपर से और ऊपर की ओर अग्रसर हो इसके लिए ईश्वर हमें बुद्धि एवं शक्ति दे।

अरविन्द श्रीवास्तव

प्रबंधक